उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषदीय स्कूलों के खुलने व बन्द होने के समय में हुआ परिवर्तन।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय/मान्यता प्राप्त विद्यालय के संचालन
के सम्बन्ध में।
कृपया उपर्युक्त विषयक बेसिक शिक्षा परिषद के पत्रांक बे०शि०प०/8852-9176/2022-23 दिनांक 14.06.2022 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें जिसके द्वारा उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय/मान्यता प्राप्त विद्यालय का ग्रीष्मावकाश के पश्चात संचालन किये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये है।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित कक्षा 01 से 08 तक के परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश के उपरान्त दिनांक 16.06.2022 से भौतिक रूप से पठन पाठन प्रारम्भ किये जाने के दृष्टिगत अत्यधिक गर्मी होने के कारण परिषद द्वारा पत्र दिनांक 09.04.2022 में अग्रिम आदेश तक विद्यालय प्रातः 7.30 बजे से अपरान्ह 1.30 बजे संचालित किये जाने के निर्देश दिये गये थे। जिसके द्वारा पठन-पाठन हेतु समस्त छात्र-छात्रायें प्रातः 7.30 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे तथा शिक्षक/शिक्षामित्र/अनुदेशक विद्यालय समय प्रातः 7.30 बजे से अपरान्ह 1.30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर अन्य प्रशासकिय कार्यो/दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
परिषदीय विद्यालयों का ग्रीष्मावकाश के बाद संचालन दिनांक 16.06.2022 से किया जा रहा है परन्तु वर्तमान में मौसम में परिवर्तन होने से वातावरण में गर्मी कम होने के कारण विद्यालय पूर्व निर्धारित समय प्रातः 08.00 बजे से अपरान्ह 02.00 बजे तक खोलने की आवश्यकता के दृष्टिगत आपको निर्देशित किया जाता है कि दिनांक 26 जुलाई, 2022 से 30 सितम्बर, 2022 तक उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय/मान्यता प्राप्त विद्यालय का संचालन प्रातः 08 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक, (प्रार्थना समा/योगाभ्यास प्रातः 08 बजे से 8.15 तक एवं मध्यावकाश प्रातः 10.30 से 11.00 बजे तक) एवं 01 अक्टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक प्रातः 09 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक (प्रार्थना समा/योगाभ्यास प्रातः 09 बजे से 9.15 तक मध्यावकाश मध्यान्ह 12.00 से 12.30 बजे तक) विद्यालयों का संचालन भौतिक रूप से पठन पाठन के लिए किया जायेगा जिसमें छात्र छात्राएं एवं शिक्षक/शिक्षामित्र/अनुदेशक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में समय से पठन पाठन हेतु उपस्थित रहेंगे। कृपया उपरोक्तानुसार समस्त कार्यवाही करना सनिश्चित करें।
भवदीय
(प्रताप सिंह बघेल)
उOप्रO. बेसिक शिक्षा परिषद,
प्रयागराज।
0 टिप्पणियाँ