बढ़ते कोरोना इन्फेक्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश में सब स्कूल-कॉलेज 23 जनवरी 2022 तक बंद करने का फैसला।
यू0पी0 में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी स्कूल-कॉलेज 23 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गया है।
बता दें कि
शासन ने कोरोना
की बढ़ती रफ्तार
को देखते हुए
छ: से 15 जनवरी
तक 12वीं तक
के स्कूलों को
बंद कर पढ़ाई
ऑनलाइन शुरू करने
के आदेश दिए
थे। इस दौरान
केवल वैक्सीनेशन के
लिए छात्रों को
बुलाने का आदेश दिया था।
छह महीने के अंतराल पर लखनऊ में कोरोना से हुई दो मौतें
राजधानी लखनऊ में कोरोना
जानलेवा भी हो गया
है। तीसरी लहर
के दौरान संक्रमण के
सबसे ज्यादा 2769 केस
शनिवार को मिले
और छह महीने
बाद दो मरीजों
की मौत भी
हुई। लखनऊ में
इससे पहले 04 जुलाई 2021 को कोरोना
से मौत
हुई थी। इसके
बाद से नए
मामले लगातार मिल
रहे थे, लेकिन
कोई मौत नहीं
हुई थी।
कोरोना से पहली
मौत लखनऊ निवासी
82 वर्षीय
महिला की हुई।
वह गुर्दे की
गंभीर बीमारी से
पीड़ित थीं। 08 जनवरी 2022 को परिवारीजन उन्हें
लोहिया संस्थान लेकर
आए, लेकिन वह
भर्ती नहीं हो
सकीं तो अपोलो
हॉस्पिटल ले जाया गया।
यहां डायलिसिस से
पहले कोरोना जांच
में पॉजिटिव आने
पर 09 जनवरी
को उन्हें लोहिया संस्थान के
कोविड अस्पताल में
भर्ती किया गया।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ.
मिलिंद वर्धन ने
बताया कि गुर्दे
की बीमारी से
पीड़ित होने से
बुजुर्ग की इलाज के
दौरान मौत हो
गई।
दूसरी मौत लीवर
की समस्या से
पीड़ित गोंडा निवासी
37 वर्षीय
महिला की हुई।
केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.
डी हिमांशु के
अनुसार महिला इलाज
के दौरान कोरोना के संक्रमित भी हो चुकी
थी। इलाज के
दौरान शनिवार सुबह
उसकी मौत हो
गई। महिला पिछले
एक सप्ताह से
यहां भर्ती थी।
0 टिप्पणियाँ